
बार एसोसिएशन में मनाया गया महिला दिवस
|
पंजाब अबोहर सत्यनारायण शर्मा |
![]() |
---|
अबोहर, ( सत्यनारायण शर्मा/ सोनू): बार एसोसिएशन अबोहर में आज महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमेहमान के तौर पर जिला फाजिल्का के सीनियर सैशन जज अवतार सिंह, महिला कोर्ट के एडीशनल सैशन जज दरबारी लाल, अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश सतीश कुमार, न्यायाधीश चेतन शर्मा, न्यायाधीश सुखमनदीप सिंह, न्यायाधीश जगविंद्र सिंह, न्यायाधीश मैडम नवनीत कौर धारीवाल अबोहर पहुंचे। बार एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़, सैक्ट्री अमृतपाल तिन्ना, ज्वाईंट सैक्ट्री अनुज चौधरी, कैशियर पवन कुमार ने जजों का स्वागत किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ ने कहा कि अबोहर बार एसोसिएशन में महिला वकीलों की संख्या भी बढ़ रही है। आज महिलाएं किसी भी फील्ड में पुरूषों से पीछे नहीं है। महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। उन्होंने बताया कि हर फील्ड आर्मी, पुलिस, पायलट, वकालत में महिलाएं सेवाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि बेटियां मां-बाप पर बोझ नहीं होती। बेटियों को पढ़ाएं ताकि वह पढ़ लिखकर आगे बढ़ सकें। सैशन जज अवतार सिंह ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है। उन्होंने लड़कियां की घटती जन्मदर पर चिंता व्यक्त करते कहा कि बेटियों को बोझ न समझा जाये। इस मौके पर एडवोकेट नेहा श्री, उपिंद्र कौर, सिमरन कौर, प्रवीण कौर, कांता रानी, आभा बाघला, अंजना, अभिलाषा झा, श्रुति भीमवाल, सुखबीर कौर, किरण शर्मा, अमनदीप कौर, रमनदीप कौर, सोनू रानी, सुनीता शर्मा, सुनीता बिंद्रा, निधि बेरी, नाजप्रीत कौर, अनीशा न्यौल, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, बार एसो. के पूर्व प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, जय दयाल कांटी, बी.एस. हेयर, नवीन वाटस, जसवीर सिंह जम्मू, राकेश भठेजा, प्रवीण धंजू, मनजीत जसूजा, हरजिंद्र सिंह उर्फ राणा, राहत सिडाना, राहुल छाबड़ा, अतिंद्रपाल, जसकरण सिंह बराड़, गुरप्रीत सिंह सेखों, गुरसेवक सिंह सिद्धू, सुरिंद्र सिंह जम्मू, धर्मिंद्र बराड़, मनदीप सिंह, लखबीर सिंह सिद्धू, रवि कड़वासरा, सुरीन कड़वासरा, नवीन पूनिया, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, विनोद कुमार बेरी, मुकेश कुमार उर्फ लक्की, श्रवण कुमार, गोकल मिढ़ा, सुरिंद्र निराणियां, संदीप ठठई, संदीप बजाज, संदीप ठठई, सुरिंद्र गिरधर, कंवर सैन, महिंद्र पाल तिन्ना, एडवोकेट देसराज कम्बोज, इंद्रप्रीत सिंह सिद्धू, सुखपाल सिंह सिद्धू, हरिंद्र सिद्धू, मुकेश सियाग मौजूद थे।
Latest News
