विज्ञापन

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा एवं शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कार्यकारिणी हुई घोषित

Admin 24 / Jul / 2025
निंबाहेड़ा :- राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री श्रीमान उदयलाल जी आंजना साहब की अनुशंसा पर निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की आज गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी द्वारा घोषित की गई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमान मल्लिकार्जन जी खड़गे साहब,नेता प्रतिपक्ष श्रीमान राहुल जी गांधी के निर्देश पर कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमान गोविंदसिंह डोडासरा,संभाग कांग्रेस प्रभारी ऋत्विक मकवाना,जिला संगठन प्रभारी गणेश घोघरा की सहमति एवं राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी ने आज निम्बाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा की है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने बताया कि निम्बाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी में संगठन महासचिव पद पर रविप्रकाश सोनी को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में नगर उपाध्यक्ष पद पर मुकेश मेघवाल, चांदमल विराणी,नीलू शर्मा,फ़हीम खान बक्षी,नरेश राजोरा,पंकज लड्डा एवं शमशु क़मर मंसूरी को नियुक्त किया गया है। वही महासचिव पद पर मनीष जारोली,ओमप्रकाश शर्मा, मोतीलाल पुर्सवानी, समुन्द्रसिंह गुंदुसुर,नितिन नागौरी, दिग्वेन्द्र प्रताप सिंह तथा जावेद खान को नियुक्त किया गया है। नगर कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर श्यामदास बैरागी,ब्रह्मलाल उपाध्याय, ओम प्रकाश बाहेती,बाबूलाल आचार्य, राजेश बोडाना,अबरार अहमद,फखरुद्दीन बोहरा,धीरज नगरिया,आशीष अग्रवाल एवं दुर्गेश्वर भराडिया को नियुक्त किया गया है। नगर कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष अशोक जैन तथा सहकोषाध्यक्ष के पद पर शेखर तेली को नियुक्त किया गया है। वही नगर कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता नितेश लोट व रवि कुमार जाजपुरा को नियुक्त किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में सदस्य के पद पर श्रीमती फ़िरदौस बी,श्रीमती मुन्नी देवी तेली,नेतराम मीणा,मनोहर भांभी, कमल गायरी,सिराज मेव,योगेश पायक,उमरद्दीन घोसी,शिव कुमार लोहार,सत्यनारायण प्रजापत,जहांगीर हुसैन मंसूरी,विष्णु लाल सुथार,लक्ष्मीनारायण मोची,लियाकत मेव एवं अमजद खान को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है,तथा नगर कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल संयोजक अली मंसूरी व सहसंयोजक ललित पंचोली को नियुक्त किया गया है। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने एवं नगर में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने हेतु कार्य करने का आह्वान किया।

( Connecting with social media platform )
App | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News